फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एस्टीमेट जमा किया नहीं, बिजली कनेक्शन के लिए मंत्री से रोना

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम राजधानी के सात स्थानों पर ऑफिस के लिए बिना एस्टीमेट शुल्क जमा किए बिजली कनेक्शन चाहता है। लेसा ने सभी आवेदनों के लिए एस्टीमेट शुल्क जमा करने का आदेश भेजा था। इसके बावजूद नगर निगम ने वित्त मंत्री से शिकायत की कि लेसा कनेक्शन नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना नैमिषारण्य में समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान नगर निगम के एक अफसर ने उनसे लेसा की शिकायत की। पड़ताल में सामने आया कि नगर निगम ने एक कनेक्शन का एस्टीमेट जमा किया था। अमीनाबाद में बीते शुक्रवार को उसका कनेक्शन दे दिया गया था। लेकिन सात अन्य कनेक्शनों का एस्टीमेट शुल्क जमा नहीं किया गया। अफसरों ने बताया कि नगर निगम अपनी लापरवाही छिपा रहा है। वह मंत्री पर बिना शुल्क कनेक्शन देने का दबाव बना रहे हैं। लेसा के अनुसार, एस्टीमेट जमा होने पर ही कार्य प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। बिना एस्टीमेट ट्रांसफार्मर और केबल जारी नहीं किए जा सकते।
इनके जमा नहीं हुए एस्टीमेट

कनेक्शन का पता रकम तारीख
रामनगर ऐशबाग 1,52,418 18 मई
बिल्लौचपुरा ऐशबाग 86,858 18 मई
बाला कदर रोड 56,858 18 मई
विक्रमनगर राजाजीपुरम 77,28,373 31 मई
बुलाकी अड्डा 16,53,837 31 मई
तालकटोरा अंबेडकरनगर 1,52,418 1 जून
लेबर कॉलोनी राजाजीपुरम 38,17,320 2 जून
नोट : यह सभी कनेक्शन लखनऊ मध्य जोन को जारी करना है।
Iनगर निगम को सात नए कनेक्शन का एस्टीमेट जमा करना है। एस्टीमेट जमा होते ही तत्काल कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मगर, नगर निगम अफसरों ने अभी तक एस्टीमेट की रकम जमा नहीं की है। ऊपर से वित्त मंत्री से कनेक्शन न देने की शिकायत की गई है। I
विज्ञापन
विज्ञापन

I- मुकेश त्यागी, अधीक्षण अभियंता ( वाणिज्य ) लखनऊ मध्य लेसाI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें