फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एस्केलेटर लगाने का काम तेज, जल्द मिलेगी सुविधा

Tue, 19 Mar 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ी) की सुविधा जल्द मिलेगी। एस्केलेटर लगाने का काम तेज हो गया है। करीब एक साल से इंतजार कर रहे यात्रियों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी। लिफ्ट की सुविधा भी मिल सकेगी।
विज्ञापन


इधर काफी समय से एस्केलेटर लगाने का काम रुका हुआ था, जो अब फिर से शुरू कर दिया गया है। शहर के रेलवे स्टेशन पर दो पैदल पुल बने हैं। इनमें पश्चिमी छोर की तरफ बने पैदल पुल के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्वचालित सीढि़यां लगनी हैं, जिसका काम करीब एक साल से चल रहा है। काम की रफ्तार धीमी होने के चलते यह सुविधा नहीं मिल पा रही थी, लेकिन अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
करीब दो महीने पहले तैयार किए गए शेड के बाद से काम रुका था। चढ़ने और उतरने के लिए लगी दोनों सीढि़यां आधी-अधूरी हैं, जिन्हें दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्दी ही काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर लिफ्ट लगाने का काम दो महीने पहले पूरा हो गया था। ट्रायल भी लिया गया, लेकिन अभी दोनों लिफ्टें सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रही हैं। माना जा रहा है कि एस्केलेटर के चलते ही लिफ्ट भी सुचारू रूप से संचालित होने लगेंगी।
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि एस्केलेटर शुरू कराने में जो भी कमियां थीं, उन्हें पूरा कराने का काम शुरू हो गया है। अगले महीने एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा लोगों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें