अमेठी। डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने सोमवार को शाहगढ़, सेवई हेमगढ़, कसरावा, दक्खिनगांव व भनियापुर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में गंदगी मिली। सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले। इस पर सात सफाईकर्मियों का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने से कार्रवाई की बात कही गई है। इसके अतिरिक्त डीपीआरओ ने शाहगढ़ ब्लॉक पहुंच कर जानकारी ली। इस मौके पर जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन आरपीसिंह, एडीओ पंचायत राम दीन, सचिव प्रियंका सिंह, मनीष यादव, संदीप जायसवाल, अमित रावत मौजूद रहे।