फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा के आसान पेपर से मिली राहत, 93 फीसदी परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 15 Apr 2019 11:13 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा के आसान पेपर ने सोमवार को अभ्यर्थियों को मुस्कुराने का मौका दिया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में करीब 93 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन


प्रदेश भर के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा राजधानी में 145 परीक्षा केद्रों पर हुई। इसके लिए 72 हजार 545 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

परीक्षा दो पाली में हुई। पहली पाली में भाषा तथा सामान्य अध्ययन की परीक्षा हुई। जबकि दूसरी पाली में अभ्यर्थी द्वारा लिए गए विषय तथा रीजनिंग की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 100-100 सवाल पूछे गए। हर सवाल दो अंकों का था। परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों ने पेपर को बेहद आसान बताया। 
विज्ञापन


बीएड प्रवेश परीक्षा में कट ऑफ नहीं होती है। अच्छी मेरिट होने पर अभ्यर्थियों को सिर्फ मेरिट के आधार पर अनुदानित कॉलेज मिल जाता है। परीक्षा के नोडल समन्वयक प्रो. ध्रुवसेन सिंह ने बताया कि  परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरी पाली में आए पहले से ज्यादा परीक्षार्थी

ऐसा कम ही होता है कि जब किसी परीक्षा में प्रथम पाली से ज्यादा दूसरी पाली में उपस्थिति प्रतिशत हो। बीएड प्रवेश परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों को दोनों पाली की परीक्षा देनी थी। पहली पाली में 67 हजार 297 और दूसरी पाली में 67 हजार 334 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें