फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में 129.06 करोड़ रुपये से खरीदे जाएंगे उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उपकरणों की खरीद के लिए 129.06 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने बताया कि कैंसर संस्थान में प्रदेशभर से रोगी आते हैं। इन्हें बेहतर इलाज मुहैया कराना सरकार का दायित्व है। संस्थान को आधुनिक उपकरणों से लैस करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 129.06 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

इसके अलावा ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भी रोगियों को इलाज उपलब्ध कराने के लिए उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके लिए सरकार ने 11.46 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल व संस्थानों में रोगियों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उपकरणों व नई तकनीक से संस्थानों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें