लखनऊ। पेंशनरों को समस्याओं के समाधान के लिए ईपीएफओ की ओर से निधि आपके निकट 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय के छह जिलों में हुए आउटरीच कार्यक्रम में कुल 88 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 66 का निस्तारण कर दिया गया।
लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर खीरी में जिला स्तरीय आउटरीच कार्यक्रम हुए। इसमें नियोक्ताओं को अपने सभी पात्र कर्मचारियों का नामांकन कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम व प्रभारी अधिकारी अश्विनी कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के अंतिम दिन ही पेंशन भुगतान किए जाने के आदेश दिए।