फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोहनलालगंज में अर्थ इंफ्रा की जमीन बिक्री पर ईओडब्ल्यू ने लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में प्लाट, दुकान व फ्लैट देने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मेसर्स अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मालिक ने मोहनलालगंज में भी कीमती जमीन खरीदी थी। यहां भी प्लॉटिंग कर लोगों को बेचने की तैयारी थी। धोखाधड़ी की जांच कर रही दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा ने एसडीएम मोहनलालगंज को जमीन की बिक्री या हस्तारंतरण पर रोक लगाने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा कंपनी के मालिक पर तीन मुकदमे दर्ज कर उसे जेल भेज चुकी है। शाखा के आए पत्र को बुधवार को उपनिबंधक कार्यालय में चस्पा किया गया, जिसपर सभी गाटा संख्या का जिक्र है। पत्र के मुताबिक ग्राम मऊ, तहसील मोहनलाल गंज में खसरा संख्या 1251 केए, 1252 केए की बिक्री व हस्तांतरण को तत्काल रोका जाए। जांच में आया है कि मऊ में 27881.04 वर्ग मीटर भूमि का स्वामित्व बांके बिहारी इंफ्राप्लानर्स पी लिमिटेड के पास दो हस्तांतरण विलेखों के माध्यम से था। हस्तांतरण विलेख 12 जुलाई 2013 को उप पंजीयक मोहनलालगंज के पास पंजीकृत है। कुल भूमि खसरा संख्या 1251 का एवं 1252 के भाग में है, जो धोखाधड़ी से खरीदी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें