फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गड्ढा मुक्ति का आज अंतिम दिन, काम अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दशहरा से पहले 10 अक्तूबर तक सड़कों के गड्ढे भरकर उन्हें चलने लायक बनाने का आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले महीने दिया था। इसमें अब सिर्फ एक दिन बचा है, लेकिन लोक निर्माण विभाग और नगर निगम मेंं किसी का भी काम बुधवार तक पूरा नहीं हुआ। लोक निर्माण विभाग का जहां पांच किमी काम बाकी है वहीं नगर निगम का 121 किमी। ऐसे में एक दिन में काम पूरा होने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


पिछले महीने 24 सितंबर को मुख्यमंत्री ने सड़कों को 10 अक्तूबर तक गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया था। 25 सितंबर को लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ ने बताया था कि उनकी 170 किमी सड़कें पैच वर्क में शामिल हैं। इसमें से 140 किमी का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है अब महज 30 किमी सड़कों को काम करना है जो पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन वह 14 दिन में महज 25 किमी ही पैच वर्क कर पाए। उनका कहना है कि एक दिन बचा है वह भी पूरा कर लिया जाएगा। नगर निगम को कुल 310 किमी सड़कों के गड्ढे भरने थे। इसमें बुधवार तक करीब 189 किमी सड़कों के ही गड्ढे भरे जा सके हैं।

जब सड़कों को बनाने का समय है तब शहर की मेन रोड अशोक मार्ग को सिकंदरबाग चौराह से निशातगंज की ओर करीब 800 मीटर के दायरे में एक टेलीकॉम कंपनी ने जगह-जगह खोद दिया है। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर कहते हैं कि उसको अनुमति दी गई है। दूूसरी कैपर लाल में हरिओम मंदिर के सामने जल करीब तीन मीटर के दायरे में मैनहोल के आसपास सड़क खुदी है। तरह नवल किशोर रोड पर शुएज कंपनी वाले ने रोड कटी मगर उसे बनाया नहीं। नावेल्टी सिनेमा के पास कैपर रोड पर कई जगह सड़क टूटी है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ ने बताया कि बीच में बारिश के चलते काम में रुकावट आई। जो काम बचा है वह भी समय अवधि के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि तेजी से काम चल रहा है। काफी काम किया गया है। जो काम बचा है उसे भी पूरा कर लिया जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें