डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में गैर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की तिथि 5 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले दिनों दिव्यांग विद्यार्थियों के बाद में आए प्रवेश आवेदन को भी स्वीकार कर प्रवेश पूरा कराने के लिए कहा था।
हालांकि ईडब्ल्यूएस के तहत सीटें अब भी जारी नहीं की जा सकी हैं। निदेशक प्रवेश गैर व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रो. अवनीश चंद्र मिश्र ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर कहा है कि प्रवेश प्रभारियों के अनुरोध पर प्रवेश प्रक्रिया की तिथि 5 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
विशेष परिस्थिति में विद्यार्थियों के प्रार्थना पत्र को केंद्रीय प्रवेश समिति के पास भेजें। उन्होंने कहा है कि 6 अगस्त तक प्रवेशित छात्रों की सूची तैयार कर केंद्रीय प्रवेश समिति को जरूर उपलब्ध करा दें। उन्होंने बताया कि ईडब्ल्यूएस के तहत सीट वृद्धि पर एक-दो दिन में मुहर लग जाएगी। इसके बाद इनके आवेदन लेकर प्रवेश की अलग से तिथि निर्धारित की जाएगी। इसमें सिर्फ ईडब्ल्यूएस कोटे के ही प्रवेश होंगे।