फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में अब हर सोमवार, बुधवार को ईएनटी की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सड़क हादसों में कान, नाक या गले में चोट लगने पर मरीजों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में ईएनटी की ओपीडी शुरू हो गई है। अब हर सोमवार और बुधवार को ईएनटी विशेषज्ञ मरीज देखेंगे।
विज्ञापन

ईएनटी विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. मोहम्मद आकिब ट्रॉमा की ओपीडी में सेवा दे रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक हादसों के बाद कई मरीजों को सुनाई देना कम हो जाता है। उनके चेहरे की नस में लकवा हो जाता है। नाक या कान से दिमाग का पानी रिसने लगता है और गर्दन में चोट आ जाती है। अब इन सभी समस्याओं की जांच और इलाज एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में ही संभव है। नाक, कान और गले के सामान्य रोगों के मरीज भी यहां दिखा सकेंगे।
ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी में एंडोस्कोपी की सुविधा शुरू की गई है। जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन भी यहीं किया जाएगा। एसजीपीजीआई प्रशासन का कहना है कि ट्रॉमा सेंटर में आने वाले ज्यादातर मरीजों के सिर, चेहरे और गर्दन में चोट आती है। ऐसे में ट्रॉमा सेंटर में ही ईएनटी सुविधा शुरू होने से अब विशेषज्ञ के इलाज का लाभ मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें