फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समय पर कराएं न्यू डायस डाटा की फीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ। संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार सिंह ने लखनऊ मंडल के छह जिलों के यू डायस पोर्टल प्रभारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। यह बैठक कक्षा नौ और ग्यारह के नए प्रवेश पाए विद्यार्थियों के यू डायस डेटा में राष्ट्रीय पोर्टल से समानता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हुई। बैठक में लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और रायबरेली के जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के यू डायस पोर्टल प्रभारी शामिल हुए। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पिछली समीक्षा में कक्षा आठ से 11 के विद्यार्थियों के यू डायस आंकड़ों में धीमी प्रगति थी। इसे दूर करने के लिए बैठक में सभी जिला समन्वयकों को अपने जनपद के विद्यार्थियों के यू डायस आंकड़ों की फीडिंग समय पर कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें