फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीएनजी की आपूर्ति में हो पारदर्शी व्यवस्था, बनाए जाएं सुविधा केंद्र

विज्ञापन
संवाद में पहुंचे लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। पीएनजी आपूर्ति करने वाली ग्रीन गैस कंपनी की सुविधा तो ठीक है लेकिन इसकी व्यवस्थाएं गड़बड़ हैं। आपूर्तिकर्ता कंपनी को कनेक्शन और अन्य प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना चाहिए। पाइपलाइन बिछाने, कनेक्शन और आपूर्ति देने के लिए एक समयसीमा तय की जाए। उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए जगह-जगह सुविधा केंद्र भी बनाए जाएं। यह सुझाव रविवार को अमर उजाला की ओर से डालीबाग स्थित कार्यालय में आयोजित संवाद में शहर के जागरूक नागरिकों ने दिए।
विज्ञापन

गोमतीनगर जन कल्याण समिति के सचिव संजय निगम ने कहा कि ग्रीन गैस के कनेक्शन में नियमों का ध्यान नहीं रखा जाता। पुराने आवेदकों को प्राथमिकता मिलने के बजाय भटकना पड़ता है। कंपनी की ओर से प्रक्रिया और समय की सही जानकारी नहीं दी जाती है।
राजीव सक्सेना ने सुझाव दिया कि पाइपलाइन बिछाने, कनेक्शन और आपूर्ति का काम एक साथ पूरा होना चाहिए। इससे उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति मिल सकेगी और उन्हें बेवजह परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

नेत्र चिकित्सक तथागत दास ने बताया कि उन्हें खुद कनेक्शन के लिए कई चक्कर लगाने पड़े थे। कनेक्शन की प्रक्रिया को आसान किया जाना जरूरी है। आपूर्ति शुरू करने में भी समय का ध्यान रखा जाना चाहिए।
स्वर्णाली भट्टाचार्य ने फ्लैट के साथ ग्रीन गैस लेने की शर्त पर आपत्ति जताई। कंपनी की हीलाहवाली के कारण उन्हें आपूर्ति के लिए कई दिन परेशान होना पड़ा था। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। कंपनी के लोग न बात करते हैं और न सही जानकारी दी जाती।
इंदिरानगर के सुनील त्यागी ने कहा कि गैस की आपूर्ति तो हो रही है मगर समय का ध्यान नहीं रखा जाता। बड़ी समस्या है कि कनेक्शन के लिए कंपनी को दिया जाने वाला विवरण लीक हो रहा है। उपभोक्ताओं को साइबर ठगों के फोन आ रहे हैं। कंपनी को इस पर ध्यान देना चाहिए।
ये रहे मौजूद
गोमतीनगर जन कल्याण समिति के सचिव संजय निगम, नेत्र चिकित्सक तथागत दास, स्वर्णाली भट्टाचार्य, सुनील त्यागी, यूसूफ अली, राजीव सक्सेना।
समस्या समाधान के मिले ये सुझाव
- कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी की जाए।
- लोगों को आपूर्ति, कनेक्शन और अन्य जानकारियां मुहैया कराने की समुचित और पारदर्शी व्यवस्था हो।
- सभी कार्यों के लिए समय सीमा तय हो जिससे लोगों को भटकना न पड़े।
- कनेक्शन बढ़ रहे हैं। इसी अनुपात में सुविधाएं भी बढ़ाई जाएं।
- ऑनलाइन विकल्प को बढ़ावा दिया जाए। उपभोक्ता सुरक्षा कंपनी की प्राथमिकता होनी चाहिए। साइबर ठगों से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए कंपनी को डेटा सुरक्षा प्रणाली मजबूत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें