फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लेसा के बिलिंग सेंटर पर भी बनेंगे आधार कार्ड

Mon, 31 Jul 2017 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
AADHAR
विज्ञापन
अब आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए 16 अगस्त से लेसा के 18 ऑनलाइन बिलिंग केंद्रों पर आधार कार्ड बनवाए जा सकेंगे। पहले चरण में 18 और दूसरे चरण में 20 बिलिंग केंद्रों पर यह सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

 
पहले चरण में जिन बिलिंग केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने की सुविधा शुरू होगी उनमें ई-सुविधा मुख्यालय निकट गोमती बैराज, 1090 चौराहा, भूतनाथ मार्केट इंदिरानगर, अरविंदो पार्क इंदिरानगर, विश्वास खंड गोमतीनगर निकट मिठाई वाला चौराहा शामिल है।

इसके अलावा नगर निगम कार्यालय, विकासनगर, पुरनिया अलीगंज, इंजीनियरिंग कॉलेज, चौक विक्टोरिया उपकेंद्र, ऐशबाग, राजाजीपुरम, आशियाना, चंदरनगर, तालकटोरा, नादरगंज, विभूति खंड, हुसैनगंज बिलिंग सेंटरों पर भी सुविधा मिलेगी। इन सेंटर पर आधार के लिए काउंटर अलग से होगा, जिसके सिस्टम को स्थापित करने में ई-सुविधा को 15 दिन का वक्त लगेगा।
विज्ञापन


आधार बनाने की फीस 25 रुपये
केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को बनाने की फीस 25 रुपये तय की है। ई-सुविधा के समन्वयक मोहन ठाकुर ने बताया कि बिलिंग सेंटर पर बनने वाले आधार कार्ड के लिए अलग से ऑपरेटर को नियुक्त किया गया है। इनको आधार कार्ड बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। 

बिलिंग सेंटर का निरीक्षण
ऑनलाइन बिलिंग सेंटर के ऑपरेटरों की चार दिन की हड़ताल के बाद बीते शनिवार को बिलों के जमा होने का सिलसिला शुरू हुआ तो ई-सुविधा ने भी राहत की सांस ली। रविवार को ई-सुविधा के समन्वयक ने एक दर्जन से अधिक सेंटर का निरीक्षण किया। इनमें वे सेंटर भी शामिल थे जिन पर आधार बनाने की नई सुविधा का शुभारंभ होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें