तीज उत्सव का जश्न मनातीं महिलाएं।
लखनऊ। लक्ष्य हाइट्स महिला मंडल ने सोमवार को तीज का पर्व उत्साह के साथ सुशांत गोल्फ सिटी के रिसॉर्ट में मनाया। महिलाओं ने पारंपरिक गीत, संगीत और मनमोहक नृत्य पेश कर मन मोह लिया। मनोरंजक खेलों का भी आयोजन हुआ। बारिश के बीच महिलाओं ने झूले का आनंद उठाया। (संवाद)