पाॅवर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशकों को पत्र भेजकर वितरण लाइन हानियों में कमी के बजाय अप्रत्याशित बढ़ोतरी पर सख्त नाराजगी जताई है। पत्र के साथ उन वितरण खंडों की सूची भी संलग्न की गई है, जहां बीते साल के मुकाबले इस वर्ष जून तक शहरी क्षेत्रों में 10 प्रतिशत से ऊपर और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 प्रतिशत से ऊपर की वृद्धि दर्ज हुई है। उन्होंने दो टूक कहा है कि वितरण खंड हानियां कम करने में कोई रुचि नहीं ले रहीं। उन्होंने बिजली कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चिह्नित खंडों में उपभोक्ताओं की शत प्रतिशत बिलिंग, बकायेदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने तथा बिजली चोरी रोकने के लिए नियमित छापेमारी की कार्रवाई की मॉनिटरिंग की जाए जिससे लाइन हानियों में कमी और राजस्व वसूली में वृद्धि हो सके।
शहरी क्षेत्रों में सर्वाधिक वितरण लाइन हानियां
वितरण खंड पिछले वर्ष इस वर्ष
अष्ठम नोएडा 27.57 47.09
फिरोजाबाद द्वितीय 28.99 43.75
ग्रेटर नोएडा 21.08 40.53
बीकेटी लखनऊ 14.83 37.37
बमरौली प्रयागराज 22.89 37.72
गोरखपुर द्वितीय 21.52 32.03
मथुरा प्रथम 5.11 24.00
वृंदावन 20.25 32.62