फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंजीनियरिंग के विद्यार्थी अब बनाएंगे रॉयल एनफील्ड की बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आईटीआई, डिप्लोमा व इंजीनियरिंग के विद्यार्थी रॉयल एनफील्ड की बुलेट बनाएंगे। इसके लिए उन्हें करीब 21 हजार रुपये वेतन मिलेगा। अलीगंज स्थित राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 21 मई को प्रस्तावित रोजगार मेले में इन युवाओं का चयन किया जाएगा।आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि परिसर में प्रस्तावित रोजगार मेले में तमिलनाडु की रॉयल एनफील्ड सहित देश की सात कंपनियां शामिल होंगी। कंपनी की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 500 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। इनमें ट्रेनी व अप्रेंटिसशिप भी शामिल है। पद और शैक्षिक योग्यता के आधार पर 15000 से 21 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ ही मेडिकल, पीएफ व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा व इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले 18 से 35 साल के विद्यार्थी रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। प्रतिभागियों की पहले दस्तावेज की जांच होगी। साक्षात्कार के बाद चयन की अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें