फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंजीनियरिंग के छात्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में मामूली कहासुनी में रविवार शाम दो भाइयों ने इंजीनियरिंग के छात्र पर रॉड व ईंट से हमला कर दिया। परिजनों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि दाऊद नगर निवासी कमलेश कुमार खरे बड़े बेटे के साथ बाहर गए हुए थे। घर पर इंजीनियरिंग का छात्र छोटा बेटा तुषार था। कमलेश का कहना है कि किसी बात पर तुषार की घर के सामने रहने वाले अभिषेक यादव व उसके भाई डाबर से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों भाइयों ने तुषार पर हमला कर दिया। तुषार के बेसुध होने पर हमलावर धमकाते हुए भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शी गोपाल पांडेय ने कमलेश को घटना की जानकारी दी। घैला चौकी प्रभारी राजदीप चौधरी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें