फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow University: स्किल डेवलपमेंट ने इंजीनियरिंग छात्र शिवम सिंह को दिलाया 15 लाख का पैकेज

Sat, 20 Aug 2022 05:12 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इंजीनियरिंग छात्र शिवम सिंह को विश्वविद्यालय का अब तक का सबसे बड़ा पैकेज मिला है। शिवम का चयन ग्रोथ हैकर के पद पर हुआ है।
विज्ञापन
शिवम सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैक में लखनऊ विश्वविद्यालय को ए डबल प्लस ग्रेडिंग मिलने से विद्यार्थियों के लिए नौकरी के अवसर बढ़ने के साथ इनका पैकेज भी बेहतर हो रहा है। यहां के इंजीनियरिंग के छात्र शिवम सिंह को स्किल डेवलपमेंट में अब तक के सर्वाधिक 15 लाख सालाना पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है। उसे इसॉप ऑप्शन का पैकेज (38 लाख से 6.6 करोड़ कंपनी के शेयर पर आधारित) भी दिया गया है।

विज्ञापन


शिवम का चयन नॉरिश फ्रेमवर्क प्राइवेट लिमिटेड में ग्रोथ हैकर के पद पर हुआ है। वह इसी कंपनी में तीन महीने की इंटर्नशिप कर रहा था। इस दौरान उसकी परफॉर्मेंस को देखते हुए नियमित कर लिया गया है। शिवम मूल रूप से हरदोई से एक किसान परिवार से है।

कोरोना काल से पहले पिता उदय प्रताप सिंह परिवार के साथ आलमबाग में रहने लगे। यहां उन्होंने ग्रीन वैली का काम शुरू किया, जो बंद हो गया। इन विपरीत परिस्थितियों में शिवम ने पढ़ाई जारी रखी, वहीं उसके पिता फिर खेती-किसानी करने लगे। बड़ी बहन को नौकरी मिलने से स्थितियां ठीक हुई। शिवम को प्रवेश के वक्त कॉलेज का चयन करने में दिक्कत हुई। इसे देखते हुए उसने फर्स्ट ईयर से ही स्टूडेंट्स की ऑनलाइन काउंसिलिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


एडमिशन से लेकर छात्रों को अन्य चीजों के बारे में बताना शुरू किया। साथ ही कुछ कंपनियों के लिए भी काम शुरू किया। थर्ड ईयर में उसने सहपाठियों के साथ स्किल डेवलपमेंट से जुड़ा स्टार्टअप शुरू किया। इसमें वह मशीन लर्निंग, डेटा साइंस आदि की ऑनलाइन पढ़ाई कराने लगा। इसके लिए उसे 75 हजार डॉलर की छात्रवृत्ति भी मिली। शिवम एमबीए करके अपना स्टार्टअप शुरू करने का इच्छुक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें