फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंजीनियर साथी के साथ लोगों का डेबिट कार्ड बदलकर कर रहा था ठगी, गिरफ्तार

Mon, 16 Feb 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों से ठगी करने के दो आरोपियों शहबान और दिलशाद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 181 डेबिट कार्ड, चार फर्जी आधार कार्ड, एक मोबाइल, ठगी के रुपये से खरीदी गई बाइक और 2550 रुपये मिले। आरोपी अब तक 100 लोगों से 30 लाख की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन


एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रुढ़वाल ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर मड़ियांव पुलिस ने जीएसआई ई पॉवर हाउस चौराहे के पास एसबीआई एटीएम बूथ के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक पर खड़े दो संदिग्धों को पकड़ा। आरोपी शहबान प्रतापगढ़ के मधई का पुरवा और दिलशाद प्रतापगढ़ के लीलीपुर का रहने वाला है।

महिलाओं व बुजुर्गों को करते थे टारगेट
आरोपियों ने बताया कि अब तक 100 लोगों से ज्यादा लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर 30 लाख की ठगी कर चुके हैं। वे लोग यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में घटना को अंजाम दे चुके हैं। वे महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाते थे। वे मदद के बहाने एटीएम कार्ड ले लेते थे, पिन जानने के बाद पीड़ित का कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा देते थे।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग करने के बाद छोड़ दी थी नौकरी
आरोपी दिलशाद बीटेक पास है। इंजीनियरिंग करने के बाद नोएडा में आईटी कंपनी में नौकरी भी की थी। नौकरी छोड़कर स्कूल के दोस्त शहबान के साथ मिलकर ठगी करने लगा। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं। आरोपी अलग-अलग शहरों में होटल में ठहरते थे और वारदात को अंजाम देकर भाग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें