फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकोरी में मालगाड़ी का इंजन फेल, चार घंटे तक ठप रहा लखनऊ-मुरादाबाद रूट

Tue, 12 Nov 2019 11:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
काकोरी में सोमवार को मालगाड़ी का इंजन फेल होने से लखनऊ-बरेली रेलखंड पूरी तरह से बाधित हो गया और ट्रेनें जहां की तहां रोक दी गईं। मुरादाबाद मंडल की मांग पर चारबाग से इंजन भेजा गया। इस दौरान करीब चार घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। ट्रेनें उतरठिया तक खड़ी रहीं।
विज्ञापन


सुबह चार बजे लखनऊ से मुरादाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन काकोरी से मलिहाबाद के बीच फेल हो गया। जब इंजन ठीक नहीं हुआ तो ड्राइवर ने इसकी जानकारी उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के कंट्रोल रूम को दी।
इस दौरान मालगाड़ी खड़ी रहने से लखनऊ-बरेली रूट पर ट्रेनें रोक दी गईं।

मुरादाबाद रेल मंडल के पास अतिरिक्त इंजन नहीं था। लिहाजा उनकी मांग पर लखनऊ से दूसरा इंजन भेजा गया, जो 3:30 घंटे बाद सुबह 7:30 बजे रवाना किया गया। इस दौरान नौचंदी एक्सप्रेस को 2.30 घंटे तक हरदोई के पास रोका गया। वहीं, अवध आसाम एक्सप्रेस चारबाग स्टेशन पर चार घंटे तक खड़ी रही। शहीद एक्सप्रेस दो घंटे तक दिलकुशा केबिन के पास रोकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डालीगंज में पॉइंट फेल, ट्रेनें बाधित

प्रतीकात्मक तस्वीर
पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ और प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस उतरठिया में ढाई-ढाई घंटे, वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस मल्हौर में 4.30 घंटे, कुंभ एक्सप्रेस उतरठिया से लखनऊ के बीच 3.30 घंटे, त्रिवेणी एक्सप्रेस बछरावां से लखनऊ के रास्ते में दो घंटे और दून एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक रास्ते में रुकी रही। चारबाग में ट्रेनों को लाइन नहीं मिलने से प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी 1:15 घंटे लेट हुई।

वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के डालीगंज स्टेशन पर पॉइंट फेल हो जाने से चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। जब तक इसे ठीक किया जाता, लखनऊ -बरौनी एक्सप्रेस, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस और मेमू को लखनऊ जंक्शन व सिटी स्टेशन पर ही 40 मिनट तक रोकना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें