लखनऊ। गोरखपुर से ऐशबाग जंक्शन के बीच चलने वाली 15069 इंटरसिटी का इंजन शनिवार को फेल हो गया। दूसरा इंजन मंगाने के बाद ट्रेन रवाना की गई। इसकी वजह से ट्रेन ऐशबाग जंक्शन पर 3.56 घंटे की देरी से पहुंची। गोरखपुर से ट्रेन अपने निर्धारित समय तड़के 3:45 बजे रवाना हुई। उसका बाजार स्टेशन के पास इंजन फेल हो गया। ट्रेन रुक गई। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर डीआरएम से शिकायत की। दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन रवाना की गई। इससे ट्रेन देरी से लखनऊ पहुंची।