ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव की सरकार में कटियाबाजों को संरक्षण और बिना मेरिट के भर्ती हुई थी। सपा शासन में नेताओं, गुंडों और माफियाओं को कटिया मारकर बिजली चलाने का खुला लाइसेंस दे दिया गया था।
जारी बयान में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सपा सरकार के समय लगाए गए ट्रांसफॉर्मर, तार और खंभे बेहद खराब गुणवत्ता के थे, जो आए दिन फुंक जाते थे। एके शर्मा ने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने बिजली खरीद में भी घोटाले किए।
उन्होंने कहा कि आज सरकार जिस दर पर बिजली खरीद रही है, उससे भी ज्यादा महंगी दरों पर सपा सरकार ने बिजली खरीद के करार किए थे। इसका खामियाजा आज भी प्रदेश की जनता भुगत रही है और आने वाले वर्षों तक लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
ऊर्जा विभाग की उपलब्धियों गिनाते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से नवंबर 2025 तक 15.87 लाख नए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर लगाए गए और 765 नए 33/11 केवी सब-स्टेशन बनाए गए।