फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा : झटपट पोर्टल पर ऑनलाइन कनेक्शन की प्रभावी मॉनिटरिंग करें

Thu, 08 Sep 2022 09:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ऐसी शिकायतें मिलती हैं कि झटपट पोर्टल पर कनेक्शन के आवेदन के बाद उपभोक्ता को परेशान किया जाता है। समयबद्ध निस्तारण के बजाए महीनों फाइल लटका कर बहानेबाजी करके उपभोक्ताओं को दौड़ाया जाता है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने झटपट पोर्टल पर ऑनलाइन कनेक्शन के आवेदनों की प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कनेक्शन लेने में उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो। उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने वालों की जवाबदेही तय करके कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ऐसी शिकायतें मिलती हैं कि झटपट पोर्टल पर कनेक्शन के आवेदन के बाद उपभोक्ता को परेशान किया जाता है। समयबद्ध निस्तारण के बजाए महीनों फाइल लटका कर बहानेबाजी करके उपभोक्ताओं को दौड़ाया जाता है। कनेक्शन जारी करने की समयसीमा तय है। ऐसे में अगर कनेक्शन देने में ज्यादा समय लगता है तो इसकी छानबीन की जानी चाहिए। किसी स्तर पर विलंब या लापरवाही हो रही हो तो उस पर कार्रवाई की जाए। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि 1 अप्रैल से अब तक झटपट पोर्टल के माध्यम से 6,77,784 कनेक्शन दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें