लखनऊ। अमौसी औद्योगिक क्षेत्र में यूपीसीडा की ओर से मंगलवार को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया। वरिष्ठ प्रबंधक तौसीफ अली ने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक व उद्योग हितैषी बनाने के लिए 50 करोड़ की लागत से विकास के कई काम चल रहे हैं। चार किमी सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित है, जिसमें से तीन किमी का काम हो चुका है। तीन किमी ड्रेनेज लाइन में से 1.8 किमी का काम पूरा हुआ है।