फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मार्ग पर व पटरियों पर अतिक्रमण बढ़ा रहे दुर्घटना की आशंका

Tue, 19 Nov 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
​भिनगा के खैरीमोड़ से दीवानी न्यायालय जाने वाले मार्ग की पटरीरखी भवन सामग्री।
विज्ञापन
श्रावस्ती। शरद ऋतु के आगमन के साथ ही तराई में कोहरे का प्रकोप शुरू हो चुका है। शाम को शुरू होने वाला कोहरा सुबह तक जारी रहता है। इस दौरान दृष्टता बेहद कम होने के कारण कुछ ही दूरी पर दिखाई नहीं देता। ऐसे में मार्ग की पटरियों पर अतिक्रमण व उस पर रखे निर्माण सामग्री दुर्घटना की आशंका बढ़ा रहे हैं। यह स्थिति सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं मुख्यालय भिनगा में भी उत्पन्न है। जानकारी के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। इससे किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


खैरी मोड़

भिनगा में खैरी मोड़ स्थित दीवानी न्यायालय के निकट कई स्थानों पर मुख्य मार्ग की पटरी पर भवन निर्माण सामग्री रखी है। इससे दक्षिणी पटरी का वजूद खत्म हो चुका है। वहीं उत्तरी पटरी पर स्थानीय दुकानदार काबिज हैं। इससे मार्ग पर अक्सर जाम लगता रहता है। वहीं रात में मार्ग पर पड़े मौरंग व गिट्टी किसी बड़ी घटना का कारण बन सकते हैं।

लालपुर

बदला नानपारा मार्ग स्थित लालपुर गांव के निकट मार्ग की पटरी पर भवन निर्माण सामग्री रखी हुई है। यही स्थिति मार्ग पर कई अन्य स्थानों पर भी है। जहां मौरंग गिट्टी व बालू ही नहीं ईंट व पटरा बल्ली रखी जा रही है। जिससे कोहरे में दृष्टता कम होने से कोई भी वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन


खान चौराहा

जमुनहा क्षेत्र के खान चौराहा पर कुछ लोग मार्ग की पटरी को निजी उपयोग में ले रहे हैं। यहां भवन निर्माण सामग्री ही नहीं स्थानीय निवासी कूड़े का ढेर भी लगा रहे हैं। इसी मार्ग पर कई जगह स्थानीय लोग अपने मवेशियों को भी पटरी पर बांध रहे हैं।

हरिहरपुर

जमुनहा क्षेत्र में हरिहरपुर में भी स्थानीय लोग मार्ग की पटरी पर ही मौरंग बालू रख रहे हैं। इससे भिनगा परसा मार्ग, जमुनहा बहराइच, बदला बरदेहरा मार्ग भी अछूता नहीं है जबकि संपर्क मार्गों पर ग्रामीण कूड़े का ढेर लगाने के साथ ही अपने मवेशी बांधकर मार्ग पर ही कब्जा किए हुए हैं। ऐसे में कोहरे के कारण कब कोई दुर्घटना का शिकार बन जाए। इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

बाक्स में-
मार्ग की पटरियों पर अतिक्रमण करना गलत है। चिह्नित स्थानों की जांच कराई जाएगी। यदि ऐसा है तो संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
केपी मिश्रा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें