फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मार्ग की पटरियों पर अतिक्रमण बढ़ा रही दुर्घटना की आशंका

Tue, 10 Dec 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों में बनी सड़कें बदहाल हैं। इनकी पटरियों पर न सिर्फ स्थानीय ग्रामीण काबिज हैं बल्कि उस पर अपने घरों का कूड़ा करकट व ट्राॅली आदि खड़ी कर रहे हैं। कई स्थानों पर नाली निर्माण न होने से लोगों के घरों का पानी मार्ग पर ही फैल रहा है। इससे पटरियों पर फिसलन की समस्या भी उत्पन्न है। इससे घने कोहरे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

जमुनहा तहसील व ब्लाॅक मुख्यालय को भिनगा से जोड़ने वाला भंगहा मधवापुर मार्ग डबल लेन है। यह मार्ग विगत दिनों आई भीषण बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी अब तक पूरी तरह मरम्मत नहीं हुई। रही सही कसर मार्ग किनारे बसे गांव के ग्रामीण पूरी कर रहे हैं। एक तरफ जहां ग्रामीण अपने घरों का कूड़ा-करकट डाल कर पटरियों का वजूद खत्म कर चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ पटरी पर ही अपने मवेशियों को बांधने के साथ ही अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली व अन्य सामान रख रहे हैं। इससे डबल लेन मार्ग संकरा हो चुका है।
गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण मार्ग की पटरियों पर ही अपने घरों का पानी गिरा रहे हैं। इससे जहां पटरियों पर कीचड़ व फिसलन की समस्या उत्पन्न है। वहीं दूसरी तरफ मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो रहा है। इस पर पड़ने वाले घने कोहरे के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद न तो पटरियों के किनारे नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। और न ही अतिक्रमण ही हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग केपी मिश्रा का कहना है कि सभी मार्गों की जांच कराई जाएगी। यदि कहीं अतिक्रमण है तो उसे हटवाने के साथ जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें