फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल, सात गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2020 10:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पीजीआइ और काकोरी इलाके में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। शुक्रवार रात हुए मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं। लखनऊ पुलिस ने दोनों मुठभेड़ के बाद सात बदमाशों को पकड़ा है। साथ ही घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मुठभेड़ एक
लखनऊ में क्राइम ब्रांच और पीजीआई पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हुई है। पीजीआई के सेक्टर आठ अंडरपास के लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास मुठभेड़ हुई। शातिर अपराधी अमित कुमार उपाध्याय के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने अपराधियों के पा से लूटी हुई एक बाइक समेत दो बाइक बरामद की हैं। अवैध तमंचा भी बरामद किया है। अमित जौनपुर के बदलापुर से गैंगस्टर में वांछित था।
विज्ञापन


मुठभेड़ दो
काकोरी थाना इलाके में पुलिस टीम की जहर खुरानी गिरोह के सरगना से मुठभेड़ हुई। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में गोंडा निवासी 15 हजार के इनामी बदमाश रामकरण उर्फ बिहारी के पैर में गोली लग गई। हाल में ही इसी गिरोह ने काकोरी थाना क्षेत्र में ट्रक चालक और कंडक्टर को चाय में नशीला पदार्थ पिला कर लूट लिया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें