फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द भरे जाएंगे निदेशालय के खाली पद

Tue, 13 Aug 2013 12:14 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत सुरक्षा निदेशालय के गोमतीनगर स्थित मुख्यालय में सृजित पदों से अधिक कार्यरत कर्मचारी जल्द ही हटेंगे।
विज्ञापन


ऐसे कर्मियों का शासन से अनुमोदन लेकर अन्य दफ्तरों के खाली पदों पर तबादला किया जाएगा।

वहीं, निदेशालय के रिक्त पदों आशुलिपिक, लिपिक, चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के कर्मियों के पदों को शासन से मंजूरी लेकर भरा जाएगा।

विद्युत सुरक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने सोमवार को निदेशक गिरीश कुमार सिंह के उक्त आश्वासन पर 12 अगस्त से शुरू होने वाला बेमियादी आंदोलन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निदेशक ने पांच बिंदुओं पर लिखित रूप से समझौता किया है।
निदेशक ने महीने भर में मिनिस्टीरियल संवर्ग के ग्रेड वेतन का संशोधन निस्तारित कर देंगे। रीजनल कार्यालय में पूर्ण कालिक उप निदेशक की तैनाती शासन से कराई जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें