फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्रामीण महिलाओं का सशक्तीकरण जरूरी

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग ने ग्रामीण भारत में महिलाओं के योगदान पर राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया। इसमें महिला ग्राम प्रधानों, नीति निर्माताओं और ग्रामीण विकास विशेषज्ञों ने भाग लिया। ट्रांसफार्म रुरल इंडिया की ओर से आयोजित सम्मेलन में ग्रामीण विकास में महिलाओं की बदलती भूमिका पर चर्चा हुई। लविवि के समाज कार्य विभागाध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए ग्रामीण महिलाओं का सशक्तीकरण आवश्यक है। प्रदेश में 115 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर कार्य कर रही हैं। भारतीय वन सेवा के अधिकारी अनिरुद्ध पांडे ने कहा कि महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। मुख्यमंत्री युवा मिशन के सर्वेश्वर शुक्ला ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें