फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 29 और 30 को लगेगा रोजगार मेला, 204 संविदा बस चालक होंगे भर्ती; पढ़ें पूरा अपडेट

Sat, 19 Jul 2025 08:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में 29 और 30 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 204 संविदा बस चालक की भर्ती की जाएगी। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र के लिए 204 संविदा बस चालकों की भर्ती 29 व 30 जुलाई को होगी। इसके लिए अवध बस स्टेशन के ड्राइवर ट्रेनिंग एंड काउंसिलिंग सेंटर पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक रोजगार मेला लगाया जाएगा।

विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास है। न्यूनतम आयुसीमा 23 वर्ष छह माह, लंबाई पांच फीट तीन इंच, भारी वाहन चलाने का कम से कम दो वर्ष पुराना हैवी लाइसेंस होना चाहिए।

अभ्यर्थी इन दस्तावेज के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, प्रमाणपत्र, लाइसेंस, आधार कार्ड, पैनकार्ड की छायाप्रतियां लेकर पहुंचें। पहले टेस्ट में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे टेस्ट के लिए आइंडीटीआर रायबरेली भेजा जाएगा। इसमें सफल होने वाले ही चुने जाएंगे। भर्ती से संबंधित जानकारी नंबरों 8726005106, 8726005107, 8726005110 पर हासिल की जा सकती है।

इतना मिलेगा पारिश्रमिक

संविदा चालकों को 2.06 रुपये प्रति किमी भुगतान मिलेगा। छह महीने तक लगातार ड्यूटी करने पर सात दिन का अतिरिक्त अवकाश व 1500 रुपये का भुगतान होगा। दो वर्ष की निर्धारित सेवा पूरी करने पर उत्कृष्ट श्रेणी के लिए पारिश्रमिक व प्रोत्साहन सहित 20,726 रुपये मिलेंगे। 

विज्ञापन


दुर्घटना रहित बस संचालन पर अतिरिक्त प्रोत्साहन सुविधा मिलेगी। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर 7.50 लाख रुपये व घायल होने पर दस हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। गंभीर रूप से घायल होने पर 25000 रुपये मिलेंगे। निगम की बसों में परिवार को पांच पारिवारिक यात्रा पास निशुल्क मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें