फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुरानी पेंशन के समर्थन में कर्मियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Wed, 05 Mar 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इकौना में सांसद को ज्ञापन सौंपते अटेवा पदाधिकारी। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। अटेवा के पदाधिकारी बुधवार को जिलाध्यक्ष स्वप्निल पांडेय के नेतृत्व में इकौना स्थित सांसद राम शिरोमणि वर्मा के आवास पहुंचे। उन्होंने सांसद को ज्ञापन सौंपा। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। शीघ्र ही इस पर कोई सार्थक निर्णय नहीं लिया गया तो एक मई को सभी कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए संसद में आवाज उठाने की मांग की। इस मौके पर प्रियंका, डॉ. ज्ञान प्रकाश रॉय, राकेश सिंह, पुंडरीक पांडेय, संदीप वर्मा, प्रदीप मिश्र, दयाशंकर सिंह, लोकेंद्र कुमार, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें