फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समय से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए सोमवार को उन्होंने निदेशक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। चेतावनी भी दी कि आगे से समय से वेतन न मिलने पर काम ठप कर दिया जाएगा। अफसरों ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जल्द उनके खातों में वेतन पहुंच जाएगा, जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे।
विज्ञापन

बलरामपुर की ओपीडी का समय खत्म होते ही अस्पताल के सभी सिक्योरिटी गार्ड, वार्ड बॉय, आया समेत आउटसोर्स पर तैनात सभी कर्मचारी दोपहर को निदेशक व प्रमुख अधीक्षक कार्यालय के बाहर जुट गए। सभी ने समय से वेतन देने की मांग की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि आउटसोर्स के लिए लगी निजी कंपनी और अफसरों की लापरवाही से वेतन देरी से दिया जाता है। किसी भी माह समय पर वेतन खातों में नहीं आता। इससे कर्मचारियों को बच्चों की फीस, कमरे का किराया, बिजली का बिल जमा करने में अड़चन आ रही है। कर्मचारियों ने मांग की कि हर माह की पांच तारीख तक वेतन खाते में भेज दिया जाना चाहिए। अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी के मुताबिक, सभी कर्मचारियों को जल्द वेतन देने का आश्वासन देकर शांत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें