खाद्य आयुक्त की कार्रवाई से नाराज खाद्य विभाग के कर्मचारियों व
अधिकारियों ने मुख्य सचिव आलोक रंजन के साथ वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित कर
दी है।
यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स/ ऑफिसर्स एसोसिएशन के
अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव ने अधिकारियों व कर्मचारियों पर
हुई कार्रवाई को वापस लेने और अन्य मांगों पर कदम उठाने का आश्वासन दिया
है।
बताया कि हड़ताल स्थगित कर दी गई है। घोषणा मंगलवार को की जाएगी।