फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारण निगम कर्मियों को 20 फीसदी बोनस

Wed, 04 Dec 2013 09:01 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य भंडारण निगम की वार्षिक निकाय बैठक में कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस और सरकारी विभागों के समान यात्रा भत्ता देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


अधिकारी संवर्ग में 106 और अन्य पदों पर 264 पदोन्नतियों को भी मंजूरी दी गई।

सहकारिता मंत्री और निगम के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई वार्षिक निकाय बैठक में यह फैसले लिए गए।

निगम के एमडी ओमकार यादव ने रिपोर्ट पेश करते हुए मुनाफे के नए कीर्तिमान स्थापित किए जाने की जानकारी दी।

बताया कि निगम का शुद्ध लाभ वर्ष 2012-13 में 56.78 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वर्ष 2011-12 में निगम का लाभ 42.51 करोड़ और 2010-11 में मात्र 11 करोड़ रुपये था।

बैठक में निगम के वाहन चालकों को सरकारी विभाग ड्राइवर सेवा नियमावली 2009 को स्वीकार करते हुए उसके अनुरूप लाभ देने का फैसला लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें