फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बुक कराई सफेद... दे रहे थे काले रंग की कार; विरोध पर कर्मचारियों ने धुन दिया; मामला पहुंचा थाने

Fri, 03 Jan 2025 09:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बुक कराई सफेद रंग की कार। लेकिन शोरूम पहुंचने पर कर्मी काले रंग की कार दे रहे थे। विरोध पर कर्मचारियों ने युवक को धुन दिया। मामला थाने पहुंचा। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में विकासनगर में बृहस्पतिवार को पसंदीदा रंग की कार न मिलने का विरोध करना सीतापुर के लहरपुर टिकौना निवासी विष्णु प्रकाश वर्मा को भारी पड़ गया। शोरूम के कर्मचारियों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी आलोक कुमार के मुताबिक कुछ दिन पहले विष्णु ने टेढ़ी पुलिया स्थित टोयोटा शोरूम में सफेद रंग की कार बुक कराई थी। बुकिंग के दौरान शोरूम कर्मचारियों ने उन्हें 25 हजार रुपये की छूट देने की बात भी कही थी। 

25 हजार रुपये अतिरिक्त मांगे

बृहस्पतिवार शाम को विष्णु जब डिलीवरी लेने पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें काले रंग की कार दी। उनसे 25 हजार रुपये अतिरिक्त मांगे। मना करने पर आरोपी कर्मी खुर्रमनगर निवासी इमरान अहमद, कमता निवासी ज्ञानेंद्र सिंह, अलीगंज सेक्टर जी निवासी मो. अमान और गोमतीनगर के शिवेंद्र प्रताप सिंह गाली गलौज करने लगे। 

आरोपियों ने पीड़ित को पीट दिया

विरोध पर आरोपियों ने पीड़ित को पीट दिया। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी विकासनगर पुलिस को दी। थाना प्रभारी के मुताबिक जांच में आरोप सही मिलने पर चारों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें