फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉस ने ऐसा डांटा कि नाक से निकलने लगा खून

Fri, 13 Mar 2015 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में टारगेट पूरा करने को लेकर गुरुवार को परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के औचक निरीक्षण दौरान विकास नगर डिपो के दो कर्मचारियों की अचानक तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन

 
एक तो बेहोश कर वहीं पर बैठ गया। दूसरे की नाक से खून आने लगा। आनन फानन में दोनों को डाक्टर के पास ले जाकर चेकअप कराया गया।

अब उन दोनों की हालत में सुधार हो रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना को पता चला कि विकास नगर डिपो में काफी संख्या में कर्मचारी छुट्टी पर हैं।

दिन में जिस समय वह डिपो पहुंचे वहां सबसे पहले उन्होंने टाइम कीपर अश्विनी को बुलाया। उन्होंने डांटते हुए कहा कि इतनी कर्मचारी कहां हैं और क्यों नहीं आए, इसका विवरण है।
विज्ञापन

डांट सुनकर बढ़ गया बीपी

उन्होंने गुस्से में पूछा कि ये लापरवाही क्यों हुई। इस पर अश्विनी कुछ बोल पाते इससे पहले ही उन्हें चक्कर आ गया।

वह वहीं जमीन पर गिर गए। इसके इसी बीच वहां मौजूद एसएसआई मनोज कुमार को भी क्षेत्रीय प्रबंधक ने डांटने की मुद्रा में पूछताछ शुरू कर दी।
 
उनका भी ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया, उनके नाक से खून भी आने लगा। तत्काल दोनों को अधिकारी डॉक्टर के यहां ले गए। 

विकास नगर डिपो के एसएसआई मनोज कपूर ने बताया, ‘क्षेत्रीय प्रबंधकजी आकर पूछने लगे, वह थोड़ा गुस्से में थे।

इसलिए हम डर गए और मेरी तबीयत बिगड़ गई। नाक से खून भी आने लगा। डाक्टर ने दवा दी है, अब बेहतर महसूस कर रहा हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें