फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ब्रेन डेड व्यक्तियों के परिवार की काउंसिलिंग पर हो जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. नारायण प्रसाद के मुताबिक ब्रेन डेड व्यक्तियों के अंगदान के लिए परिवार की काउंसिलिंग जरूरी है। अंगदान के माध्यम से कई गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। वे शनिवार को लोहिया संस्थान में हुई कार्यशाला में बोल रहे थे। संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। केजीएमयू से प्रो. अभिजीत चंद्रा, प्रो. हिमांशु रेड्डी और प्रो. प्रवीण शर्मा, एसजीपीजीआई से प्रो. अफजल अज़ीम और प्रो. राजेश हर्षवर्धन तथा एम्स नागपुर से डॉ. अमोल भवाने ने भाग लिया। लोहिया संस्थान में नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. अभिलाष चंद्रा ने अंगदान के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें