फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खाद्य गुणवत्ता के प्रति जागरूकता पर दिया जोर

विज्ञापन
खाद्य गुणवत्ता के प्रति जागरूकता पर दिया जोर
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि के माइक्रोबायोलॉजी विभाग और माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से ‘पाश्चर्स लिगेसी : फ्रॉम माइक्रोब्स टू ए हेल्दी टुमॉरो’ विषय पर छात्रों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएसआईआर-सीमैप के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. राकेश पांडेय ने सूक्ष्मजीव विज्ञान की उपयोगिता और खाद्य गुणवत्ता के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. पीयूष मिश्रा ने सूक्ष्मजीवों की भूमिका बताई। विद्यार्थियों ने मिलावट पहचान, पोस्टर-मॉडल, रंगोली, क्विज और ‘एंटीबायोटिक्स : वरदान या अभिशाप’ विषय पर वाद-विवाद में भाग लिया। एमएससी विद्यार्थियों ने पाश्चर के पाश्चरीकरण, टीकाकरण और जर्म थ्योरी पर डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की। विजेताओं को प्रमाणपत्र व नकद पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें