लखनऊ। विवाद के बाद अलीगंज स्थित एलडीए के अनुभूति अपार्टमेंट की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का पंजीकरण फर्म्स सोसाइटीज तथा चिट्स लखनऊ मंडल ने निरस्त कर दिया है। 23 सितंबर को इसका आदेश भी जारी कर दिया गया। अपार्टमेंट के कुछ आवंटियों की शिकायत की जांच और सुनवाई के बाद कार्रवाई की गई है। फर्म्स सोसाइटी के डिप्टी रजिस्ट्रार अवनीश कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में पंजीकरण कराने में जाली दस्तावेज का इस्तेमाल किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।