फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पोल्ट्री एक्सपो में नई तकनीक और नवाचार पर जोर

विज्ञापन
पोल्ट्री एक्सपो में मौजूद अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम व अन्य
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश में पोल्ट्री उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए शनिवार को गोमती रिवर फ्रंट चौपाटी पर एक्सपो की शुरुआत हुई। देशभर से आए पोल्ट्री विशेषज्ञ, उद्यमियों और किसानों ने तकनीक और नवाचार में रुचि दिखाई। कुक्कुट विकास, मशीनरी व अन्य तकनीक से जुड़े 46 स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि प्रदेश में प्रतिदिन लगभग पांच करोड़ अंडों की खपत है और आने वाले समय में प्रोटीन के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण यह मांग और बढ़ेगी। उन्होंने पोल्ट्री सेक्टर को 2030 और 2047 के विकास लक्ष्यों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं और महिलाओं को इस क्षेत्र से जोड़ने की अपील की। आयोजक बीवी शिवशकंर, डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. पीके शुक्ला (डीन, मथुरा यूनिवर्सिटी), डॉ. एयू किदवई, डॉ. शरद सिंह आदि ने भी विचार रखे।
कानपुर के किदवईनगर से आए लखनऊ एफएम शेख ने चलती फिरती मीट की दुकान का प्रदर्शन किया। बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी गाड़ी देकर हमसे सवा लाख रुपये में मोडिफिकेशन करा सकता है। इसमें नीचे लगा टैंक वेस्टेज को बाहर नहीं निकलते देता। इससे हाईजीन मेंटेन रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें