राष्ट्रीय कौशल कॉन्क्लेव में मौजूद लोग।
लखनऊ। प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग डॉ. हरिओम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मजबूत स्किल इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। मौका था मंगलवार को हजरतगंज सि्थत होटल में आयोजित छठे राष्ट्रीय कौशल कॉन्क्लेव के उद्घाटन का।
युवाओं व उद्यमियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के वोकेशनल एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप डिपार्टमेंट की खास कोशिशों से बड़ी स्किलिंग में तरक्की की ओर प्रदेश बढ़ रहा है। सरकार के माध्यम से दूसरे देशों तक में युवाओं को अच्छे वेतन पर रोजगार मुहैया कराया गया है।
प्रदेश के स्किल डेवलपमेंट मिशन के असिस्टेंट डायरेक्टर आशीष कुमार ने बताया कि मिशन राज्य के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण देने पर काम किया जा रहा है। आईटीआई, यूपीएसडीएम और डीडीयू-जीकेवाई योजनाओं के जरिये बड़े पैमाने पर स्किलिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। एडिशनल मिशन डायरेक्टर प्रिया सिंह ने सभी का आभार जताया।
-
राष्ट्रीय कौशल कॉन्क्लेव में मौजूद लोग।
राष्ट्रीय कौशल कॉन्क्लेव में मौजूद लोग।
राष्ट्रीय कौशल कॉन्क्लेव में मौजूद लोग।
राष्ट्रीय कौशल कॉन्क्लेव में मौजूद लोग।
राष्ट्रीय कौशल कॉन्क्लेव में मौजूद लोग।
राष्ट्रीय कौशल कॉन्क्लेव में मौजूद लोग।