फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वास्थ्य को सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य शासन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। विशेषज्ञों ने विकसित भारत-2047 के लिए समावेशी और समानतापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

लोक प्रशासन विभाग ने भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद व समग्र चिंतन के सहयोग से इसे आयोजित किया। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और स्वास्थ्य को उपचार से आगे सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने पर बल दिया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक डॉ. मिलिंद वर्धन ने शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य में निवेश को आवश्यक बताया। उन्होंने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं हेतु जागरूकता व समन्वित प्रयासों पर जोर दिया। पूर्व कुलपति प्रो. एएस मलिक ने सरकारी-निजी स्वास्थ्य सेवाओं में समन्वय पर बल दिया। प्रो. मनोज दीक्षित और प्रो. टीपी सिंह ने भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप विकास नीतियां बनाने की आवश्यकता बताई। संगोष्ठी में तीन तकनीकी सत्र और पैनल चर्चा भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें