फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कबाड़ से जुगाड़ में पर्यावरण संरक्षण पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य अनुपयोगी सामग्री के रचनात्मक प्रयोग से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के स्वच्छता प्रभारी रवि शंकर वर्मा के नेतृत्व में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस दौरान परिसर में उपलब्ध अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग कर गमले और अन्य उपयोगी सामग्री बनाई गई। रवि शंकर वर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल परिसर को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग और अपशिष्ट प्रबंधन भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें