राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के जीवन पर आधारित पुस्तक 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' का विमोचन
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के जीवन पर आधारित पुस्तक 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' के विमोचन कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम जानकीपुरम स्थित एकेटीयू में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र समेत कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। स्वामी चिदानंद सरस्वती भी साथ में रहे।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बक्शी का तालाब स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत किया। उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी रहीं। कार्यक्रम में पहुंचकर उपराष्ट्रपति ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पुस्तक का विमोचन किया।
कानून व्यवस्था के लिए सीएम योगी ने बहुत काम किया- अनार पटेल
इस मौके पर राज्यपाल की बेटी अनार बेन पटेल ने कहा कि कार्यक्रम के तय होते की उप राष्ट्रपति का नाम आया। मां ने हमेशा उप राष्ट्रपति को एक भाई की तरह देखा है। उप राष्ट्रपति भवन में परिवार की तरह ही प्यार मिला। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की बढ़ाई की
कहा कि कानून व्यवस्था पर सीएम ने बहुत काम किया है। पहले शाम 7 बजे के बाद महिलाएं निकलने से डरती थीं, अब ऐसा नहीं है। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री के सपने को आगे बढ़ाया है। इसके साथ ही चिदानंद सरस्वती भी आशीर्वाद देने यहां आए हैं। विधानसभा को कार्यवाही के लिए सतीश महाना की भी तारीफ की। कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने विधान सभा में काफी बदलाव किया है।
मां हमारी नहीं रह जाती... सबकी हो जाती हैं। यह किताब कोई कहानी नहीं बल्कि सबके लिए प्रेरणा है। उन्होंने क्रम से मां के तीन गुण विस्तार से बताएं।
- आत्मबल; हर स्थिति से लड़ते देखा। कभी रोते नहीं देखा है। बाल विवाह को सख्ती के साथ रुकवाया।
- जिम्मेदारी के प्रति समर्पण; मां को जो जिम्मेदारी मिली उसे गंभीरता से निभाया है।
- संबंध; संबंध में स्वार्थ नहीं रखने का संदेश देती हैं। कहती हैं इंसान के लिए हमेशा खड़े रहो। स्वार्थ लंबा नहीं चलता है। अब तो दादी भी बन गई हैं। मां पर गर्व है।