अलीगंज का निर्माणाधीन इमरजेंसी कक्ष।
लखनऊ। अलीगंज सीएचसी में गर्भवती के भर्ती की राह आसान होगी। अभी तक गर्भवतियों को इलाज के लिए दूसरे तल पर बने लेबर रूम में जाना पड़ता था। अब भूतल पर ही इलाज मिल सकेगा। इसके लिए यहां इमरजेंसी बनने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। बजट के अभाव में कुछ काम अटका है। अफसरों का कहना है कि एक माह के भीतर इमरजेंसी शुरू हो जाएगी।
अलीगंज सीएचसी 30 बेड की क्षमता का अस्पताल है। यहां हर दिन करीब पांच से छह प्रसव होते हैं। गर्भवतियों के इलाज के लिए विधायक डॉ. नीरज बोरा ने छह माह पहले यहां इमरजेंसी सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग भूतल पर चार बेड की इमरजेंसी बनवा रहा है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। एक माह के भीतर इमरजेंसी शुरू हो जाएगी।