फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान की अमौसी में इमरजेंसी लैंडिंग

Fri, 25 Dec 2020 05:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग शुक्रवार को अमौसी एयरपोर्ट पर कराई गई। विमान में एक सैन्य अधिकारी की तबियत अचानक बिगड़ गई। 
विज्ञापन


मामला सुबह  9:50 बजे का है।  विमान के उतरते ही आनन फानन एंबुलेंस से मरीज को अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत पहले से बेहतर है। दिल्ली से बागडोगरा के लिए इंडिगो की 6ई 5023 शुक्रवार सुबह 7:41 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी। फ्लाइट लखनऊ से कुछ आगे पहुंची ही थी कि एक यात्री की तबियत बिगड़ गई। पायलट ने तत्काल एटीसी लखनऊ को इसकी सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की बात कही।

इसके बाद फायर ब्रिगेड की एम्बुलेंस मौके पर भेज दी गई। जबकि एयरपोर्ट प्रशासन अधिकारियों की टीम भी पहले ही रनवे पर पहुंच गई। बीमार यात्री को एम्बुलेंस से 9:25 बजे ले जाया गया। इसके बाद एयरपोर्ट के बाहर यूपी 108 सेवा की एम्बुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें