फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्लोब अस्पताल के छह कर्मचारियों पर गबन का केस

Thu, 14 Nov 2024 06:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। निराला नगर स्थित ग्लोब मेडिकेयर अस्पताल के छह कर्मचारियों पर लाखों के गबन की रिपोर्ट हसनगंज थाने में दर्ज हुई है। यह कार्रवाई अस्पताल के अकाउंटेंट धीरज कुमार तिवारी की शिकायत पर हुई है। धीरज ने कर्मचारी गीतिका तिवारी, मधुलिका शुक्ला, आशुतोष गुप्ता, अंबुज मिश्रा, शुभम गौर व मो. हामिद शेख पर ड्यूटी के दौरान कंप्यूटर में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। आरोपी मरीज से सभी तरह के शुल्क लेकर खुद रख लेते थे। फिर अकाउंट विभाग में रखे कंप्यूटर में फर्जी यूपीआई चढ़ाकर उसकी रिसीविंग मरीजों को दे देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें