फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गन्ना संस्थान के अधिकारियों को भेजा ई मेल, मांगीं विभागीय सूचनाएं

Sun, 16 Nov 2025 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाज ने फर्जी आईडी के जरिये गन्ना संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों को ई मेल भेजकर विभागीय सूचनाएं मांगीं। मामले की जानकारी होने पर उप गन्ना आयुक्त सांख्यिकी राम नरेश यादव ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


उप गन्ना आयुक्त सांख्यिकी राम नरेश यादव के मुताबिक सात नवंबर को रात 9:30 बजे फर्जी ई मेल आईडी upcanecommgmail.com से विभाग के कई प्रभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के विभागीय ईमेल आईडी upcdstgmail.com, sministrymup.gove.nic.in, beenaiasup.gov.in पर ई मेल आया। इसके जरिये लोगों को बताया गया कि अब ई मेल आईडी canecommupgmail.com को बदलकर upcanecommgmail.com कर दी गई है। ऐसे में अब विभाग की सभी जानकारी इस पर भेजी जाएं। राम नरेश के मुताबिक वह ई मेल आईडी और इसे भेजने वाले के बारे में पता लगा रहे थे कि तभी उनके पास एक और मेल आया। इस बार उसके जरिये दोबारा विभागीय जानकारी मांगी गई। उप गन्ना आयुक्त सांख्यिकी ने दो दिन बाद 13 नवंबर को इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में की। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के मुताबिक उप गन्ना आयुक्त सांख्यिकी से संबंधित ई मेल आईडी मांगी गई है। मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें