फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डाले की टक्कर से घायल विद्युत कर्मी ने दम तोड़ा

Sun, 14 Dec 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अनिल शर्मा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर–7 स्थित चिरैया बाग पुल के पास डाले की टक्कर से घायल बाइक सवार अनिल शर्मा (48) की शुक्रवार देर रात पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। हादसे में घायल पत्नी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अनिल शर्मा बिजली विभाग के मुख्यालय शक्ति भवन में कार्यरत थे और खरिका तेलीबाग में पत्नी सरिता व बेटी आंचल के साथ रहते थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह पत्नी के साथ बाइक से वृंदावन की ओर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित डाला से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक समेत दंपती डाले के नीचे आ गए और काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद डाला चालक मनीष वाहन छोड़कर भागने लगा, इसी दौरान वह भी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। अनिल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। उनकी पत्नी सरिता के दोनों पैर फ्रैक्चर हैं और उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें