लखनऊ। राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जीएसआई उपकेंद्र के तहत संस्कृति नगरम, श्रीनगर कॉलोनी, नायकनगर, स्नेहीनगर, सीतापुर रोड व आसपास दोपहर 12 से 2 बजे तक बिजली बंद करके सुधार कार्य किया जाएगा। हनुमान सेतु उपकेंद्र के ऑफिसर्स कॉलोनी, ज्ञान सिक्योरिटी प्रेस गली, चौलखी गली, निशात सिनेमा, बीएन रोड के आसपास सुबह 10 से शाम 4 बजे तक और अहिबरनपुर उपकेंद्र के शिवलोक तथा घना का पुरवा इलाके मेंं सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बालाघाट उपकेंद्र के शक्ति नगर, पारस लॉन, कैंपबेल रोड, लक्ष्मण विहार, शनिदेव मंदिर, बालागंज चौराहा क्षेत्र, नारायण गार्डन और बीपीएल गोदाम क्षेत्र की बिजली सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी।